Home   |   About   |   Terms   |   Contact    
A platform for writers

दो मित्र

Hindi Story

List of all Hindi Stories    9    10    11    12    13    14    15    16    17   
------ Notice Board ----
स्वरचित हिन्दी कहानी प्रतियोगिता - Dec, 2022
Result   Details
--------------------------


दो मित्र

Writer: H.P.Sarkar, Dhaleswar-13, Agartala, Tripura (W)

बहुत पहले की बात है। एक गुरुदेव के तपोवन में बहुत सारे शिष्य शिक्षा ग्रहन करते थे। उनमें एक था राधामधव और एक था गोपेश। दोनों परम मित्र थे। वे लोग हमेशा साथ रहते थे, साथ चलते थे। दोनों बुद्धिमान, ज्ञानी और साहसी थे। सबको उनकी दोस्ती के बारे में पता था।

दोनों के बीच सिर्फ प्यार भरे बातें ही नहीं होती थीं, दोनों में झगड़ा भी बहुत होता था। कभी कभी झगड़ा इतना बड़ा होता था कि बाकी लोग यह समझते थे कि दोनों की दोस्ती अब टूट गई। अब कभी ये लोग एक नहीं हो सकते। लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों दोस्त जैसे का तैसा। एक दुसरे को पकड़के खुब हाँसते थे, मस्ती करते थे। लोग ये देखकर हैरान हो जाते थे मगर गुरुदेव मुस्कराते थे।

दिन आते थे दिन जाते थे मगर उनकी दोस्ती में कोई दरार न आई। एक दिन जब दोनों वन में गाय चराने गए तब एक शिष्य ने गुरुदेव से पूछा “गुरुदेव, ये दोनों कैसे इतने अच्छे मित्र बनके रहते है? दोनों में तो ख़ूब झगड़े होते हैं। फिर भी ये कैसे एक दुसरे के साथ मिल जाते हैं?”

गुरुदेव सव शिष्यों को पास बुलाया। और फिर कहने लगे “ राधामाधव और गोपेश दोनों बुद्धिमान और ज्ञानी है। ये दोनों हमेशा इसलिए अच्छे दोस्त बनके रह पाते हैं क्योंकि दोनों एक दुसरे से मुक्त हैं। जिधर स्वाधीनता है, वहाँ सुख है, वहाँ आनंद है। वैसे ही ये दोनो अपनी बात खुलके बोलते हैं और दोनों की अलग अलग सोच के लिए झगड़ा भी बहुत होता है। लेकिन क्योंकि ये दोनों अहं मुक्त है इसलिए दोनों के मन जल जैसा है। उस जल में दोनों के झगड़े लकीड़ नहीं खीच पाते। सो मन से हीन भाव हवा की तरहा उड़ जाते हैं और दोनों दोस्त गले मिलके चलने लगते है। जब तक ये गुण उनमें रहेगीं तब तक दोनों की दोस्ती अटूट रहेगी। और दोनों की दोस्ती अटूट रहे यही मेरा अशिर्वाद है। ”


List of all Hindi Stories    9    10    11    12    13    14    15    16    17   


## Disclaimer: RiyaButu.com is not responsible for any wrong facts presented in the Stories / Poems / Essay or Articles by the Writers. The opinion, facts, issues etc are fully personal to the respective Writers. RiyaButu.com is not responsibe for that. We are strongly against copyright violation. Also we do not support any kind of superstition / child marriage / violence / animal torture or any kind of addiction like smoking, alcohol etc. ##

■ Hindi Story writing competition Dec, 2022 Details..

■ Riyabutu.com is a platform for writers. घर बैठे ही आप हमारे पास अपने लेख भेज सकते हैं ... Details..

■ कोई भी लेखक / लेखिका हमें बिना किसी झिझक के कहानी भेज सकते हैं। इसके अलावा आगर आपके पास RiyaButu.com के बारे में कोई सवाल, राय या कोई सुझाव है तो बेझिझक बता सकते हैं। संपर्क करें:
E-mail: riyabutu.com@gmail.com / riyabutu5@gmail.com
Phone No: +91 8974870845
Whatsapp No: +91 6009890717